Friday, 25 October 2024

मुरजबंध शब्द (Palindrome Words)

मुरजबंध (palindrome) 
•••••
बचपन में जब मुरजबंध या पलिंड्रोम जैसे पारिभाषिक शब्दों की जानकारी नहीं थी तो स्कूल से आते-जाते ऐसे शब्दों के खेल खेला करते थे जो उल्टे-सीधे एक समान हों। तब डालडा नया-नया बाज़ार में आया था और बहुत लोकप्रिय उदाहरण था। कभी-कभी तो खेल को थोड़ा कठिन बनाने के लिए पहले घोषणा कर दी जाती थी डालडा कोई नहीं बताएगा।
(चित्र सौजन्य: नभाटा)

वाक्यों में अन्य कुछ थे - 
~सेबक राम मरा कब से। 
~तेजू के बाबा के जूते।
~राधा की बूनी में नीबू की धारा।
~राम लाल का लला मरा।

बहुत बाद में बड़ी कक्षाओं में मालूम हुआ मुरजबंध (palindrome) शब्द वे हैं जो उल्टे-सीधे एक समान बोले-लिखे जा सकते हैं। जैसे: नयन, नवीन, जलज, तप्त, चम्मच, नग्न, डालडा, सरस, जहाज, नमन, नवजीवन, मलयालम, वनमानव, नवभुवन, नववन, कनक, कारिका, बल्ब, रबर इत्यादि। मलयालम MALAYALAM तो हिंदी, अंग्रेजी दोनों का उदाहरण है।

चलिए, फ़्लैशबैक मोड में इस सूची को अपनी जानकारी से खेल-खेल में आगे बढ़ाइए।

No comments:

Post a Comment